कंचौसी15दिसम्बर23*नोगवा में श्रीमद भागवत कथा के समापन पर अयोजित किया गया भंडारा*
*कंचौसी। औरैया*
ब्लॉक सहार के ग्राम पंचायत नोगवा पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा का सातवे दिन गुरुवार को समापन हो गया। इससे पहले कानपुर देहात से पधारे कथावाचक रामश्याम तिवारी ने भक्तों को शुकदेव महाराज द्वारा राजा परीक्षित को सुनाई कथा का श्रवण कराया।कथा को पूर्णता प्रदान करते हुए कथा व्यास ने विभिन्न प्रसंगों श्रीकृष्ण का स्वधाम गमन एवं अंत में राजा परीक्षित के मोक्ष प्राप्ति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान जब अपनी लीला समाप्त करके गोलोक धाम गए। तभी से कलियुग का वास पृथ्वी पर हो गया। तक्षक नाग ने गंगा किनारे बैठे राजा परीक्षित को आकर डसा तो उनका शरीर जलकर भस्म हो गया। उन्होंने सात दिन श्रीमद्भागवत कथा सुनकर मोक्ष को प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान है। इसके श्रवण करने से व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। अठवे दिन भंडारे का अयोजन किया गया आयोजक योगेंद्र दीक्षित, किशोरी दीक्षित, अरुण दीक्षित, अनीता दीक्षित, अनुज दीक्षित, रंजना दीक्षित एवम गोविंद दुबे, पूर्व प्रधान विवेक दुबे, शिवम दीक्षित सहित सैकड़ों भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते भक्त रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई

More Stories
कौशाम्बी2अगस्त26*महामाया राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान का आयोजन*
अयोध्या2अगस्त26*गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*