पंजाब 13 दिसम्बर *संदीप कौर ने डीएसपी अबोहर से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की
अबोहर, 13 दिसंबर (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर पुलिस ने महिला के घर में घुस कर अश्लील हरकतें करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडि़ता संदीप कौर पत्नी रणजीत सिंह वासी दलमीर खेड़ा ने डीएसपी से मिलकर मांग की है कि यदि मुझे या मेरे परिवार को कोई हानि होती है तो उसके जिम्मेवार कुलविंद्र सिंह पुत्र मक्खन सिंह, मलकीत सिंह पुत्र जागीर सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह, वीरपाल कौर पत्नी मनप्रीत सिंह, बिट्टु सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी दलमीरखेड़ा होंगे। महिला ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये। डीएसपी ने थाना प्रभारी को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर पुलिस ने संदीप कौर पत्नी रणजीत सिंह वासी दलमीरखेड़ा के बयानों पर मुकदमा नं. 140, 7.12.2022 भांदस की धारा 452, 354, 341, 323, 148, 149 के तहत उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:7, डीएसपी से मिलती महिला संदीप कौर।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
वाराणसी7मई26*गंगा नदी में सेल्फी और वीडियो बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
नई दिल्ली7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नैनीताल7मई26*लालकुआं रेलवे स्टेशन पर कार में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी”पुलिस जांच में जुटी।