पंजाब 13 दिसम्बर *अबोहर-गंगानगर हाईवे पर आवारा पशुओं की भरमार, दे रहे हादसों को न्यौता
अबोहर, 13 दिसंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर-श्रीगंगानगर रोड पर गांव आलमगढ़ बाईपास के निकट नैशनल हाईवे पर आवारा पशुओं की भरमार है। यह आवारा पशु दिन के समय फुटपाथ पर बैठे रहते हैं और रात्रि समय यह हाईवे पर बैठ जाते हैं जिससे हादसों का भय बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवें पर घूम रहे इन आवारा पशुओं को हटाया जाये ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। उन्होंने कहा कि हाईवे पर गाडिय़ां काफी स्पीड से चलती हैं और ऐसे में अचानक से पशु आगे आ जाने से कई दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
फोटो: 4, हाईवे पर बैठे आवारा पशु।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*