पंजाब 13 दिसंबर 2023* चोरी करने वाली महिला वंदना काबू, रिमांड के बाद जेल भेजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास ख़बर, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 13 दिसंबर 2023* चोरी करने वाली महिला वंदना काबू, रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 13 दिसंबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिह व महिला कांस्टेबल ने चोरी के आरोप में महिला वंदना पुत्र राम कुमार वासी रासुवाला तहसील मटीली सादुलशहर जिला गंगानगर राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी महिला को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने शिवानी पत्नी विपुल पुत्र राकेश कुमार जाखड़ वासी भागू, हालाबाद गली नं. 7 अबोहर के बयानों पर मुकदमा नं.128, 7.12.23 भांदस की धारा 380 आईपीसी के तहत उनके घर से सोना चोरी करने के आरोप में महिला वंदना पुत्री राम कुमार व पवन सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच नगर थाना के एएसआई भूपिंद्र सिंह कर रहे हैं। गिरफ्तार की गई महिला से पुलिस ने कुछ सामान बरामद किया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी महिला।
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर 26 *पूर्णिया के कप्तान पुल पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर तोड़कर नदी में गिरी फॉर्च्यूनर,
रामपुर 30अक्टूबर 26*दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मंजूर।
लखनऊ30 अक्टूबर 26*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ दौरे पर रहेंगे।