पंजाब 13 जुलाई *न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत ने मकान बेचने पर लगाई रोक
मकान का मामला अदालत में विधाराधीन, खरीदने से पहले करें जांच
अबोहर, 13 जुलाई (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में मोहन लाल की मौत होने के बाद उनकी बेटी मधु अरोड़ा, बेटी सुनीता देवी ने अपने वकील कंवरसैन के माध्यम से अदालत में एक केस दायर किया कि उसका भाई उसके पिता के मकान 15&50 गली नं. 14, नई आबादी बड़ी पौड़ी चुन्नी लाल की चक्की के पास कब्जा कर रखा है। अदालत ने उनके वकील कंवरसैन की दलीलें सुनने के बाद 2.08.2022 तक मकान का रेस्टे करने के बाद उसके भाई विजय कुमार व उसकी पत्नी को तलब किया है। विजय कुमार की बहनों की मधु अरोड़ा, बेटी सुनीता देवी का आरोप है कि उसके पिता को विजय कुमार ने ठीक ढंग से देखभाल नहीं कि और अब माता-पिता दोनों की मौत हो गई है। इसे सम्पत्ति से बेदखल किया हुआ है। दोनों बहनों का आरोप है कि उक्त मकान पर हमारा अधिकार है इनसे मकान खाली करवाया जाये। इस मामले की सुनवाई 2.08.2022 को होगी।
फोटो: 7 जानकारी देती बहनें व मकान
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास10जून26*आरपीएफ डेहरी की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार*
लखनऊ10जून26*उत्तर प्रदेश के #PCS अफ़सर जो #DPC के बाद #IAS बनेंगे !! 📩
लखीमपुर10जून26*ठेकेदार बनकर दुकानदारों से ठगी का आरोप, नकली स्टीकर लगाकर लाखों की धोखाधड़ी!