पंजाब 13 जुलाई *7 किलो चूरा पोस्त सहित 1 काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 13 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुबेग सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, नाका गुमजाल के प्रभारी हरमंदिर सिंह, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी दविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव गुमजाल के निकट एक व्यक्ति हाथ में बैग लिए आता दिखाई दिया। जब उसे रोककर तलाशी ली तो उससे 7 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बूटा सिंह पुत्र मिलखा सिंह वासी वार्ड नं. 12, राम सिंह आरे वाली गली मलोट जिला मुक्तसर साहिब के रूप में हुई। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
हल्द्वानी 6 अक्टूबर 26*🚩 पितृ दोष से मुक्ति का महामार्ग, सर्वपितृ अमावस्या और दत्तगुरु साधना- स्वामी प्रणवानंद योगी
कौशाम्बी 6 अक्टूबर 26*बन्द घर के ताला की कुंडी काटकर घर में घुसे चोर उठा के ले गए 8 लाख के सोने चांदी के जेवर कपड़ा बर्तन नगद रुपए*
महोबा 6 अक्टूबर 26*चरखारी में 29वीं जनपदीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ