पंजाब 13 जुलाई *बिना नंबरी मोटरसाईकिल सहित युवक काबू
पुलिस को देखकर भगा रहा था मोटरसाईकिल, पकड़ा गया
अबोहर, 13 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुबेग सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर हनुमानगढ़ पुल के निकट एएसआई शेर सिंह व अन्य ट्रैफिक कर्मचारी नियुक्त थे। इतने में एक युवक बिना नंबर मोटरसाईकिल पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे रोककर मोटरसाईकिल के दस्तावेजों के बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने बाईक को थाने में बंद कर दिया। नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं और अपने वाहन के दस्तावेज साथ रखें ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
फोटो:6 पुलिस पार्टी द्वारा पकड़ा गया बिना नंबर मोटरसाईकिल व युवक
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ को बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन*
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26*खेत पर मां से मिलने जा रही युवती से अभद्रता का आरोप, तीन युवकों पर कार्रवाई की मांग,,
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26 सदर विधानसभा सीट-14 पर संभावित दावेदारियों को लेकर सियासी चर्चा तेज,,,,