पंजाब 12 सितम्बर *दुकानदार से मारपीट करने तथा लूटपाट करने के आरोप में मामला दर्ज
-थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
अबोहर, 12 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ) नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई गुरमेल सिंह ने अस्पताल में दाखिल दुकानदार हरविन्द्र सिंह पुत्र कुलदीप सिंह वासी किल्लियांवाली लिंक रोड मोहने दी ढाणी के ब्यानों के आधार पर उसकी दुकान में बड कर उस पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुकदमा नंबर 259, 11-9-2022 भादंसं की धारा 458, 323, 379बी, 427, 34 आईपीसी के तहत गौतम पुत्र राजेश कुमार वासी संत नगरी गली नंबर 2, निम्मू राम पुत्र विकेश वासी संत नगरी गली नंबर 2, गौरी कालड़ा व चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार मोहने दी ढाणी निवासी लिंक रोड किल्लियांवाली राजिन्द्र सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र कुलदीप सिंह व उसके पिता कुलदीप सिहं व राम सिंह पर इन लोगों ने दुकान में बड कर हमला किया था व तीन हजार की नकदी खोसी थी। लोग इक_ा होने पर आरोपी फरार हुए। मौके पर पुलिस पार्टी पहुंची तो आरेापी फरार हो चुके थे। ्र
फोटो : 03, अस्पताल में उपचाराधीन घायल।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
वाराणसी22सितम्बर 26*पुलिस कमिश्नरेट ने दो तेज-तर्रार IPS अफसरों को दी भावभीनी विदाई……!!*
सहारनपुर 22सितम्बर 26*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सहारनपुर में संत रविदास मंदिर में किए दर्शन,
कौशाम्बी 22 सितंबर 26**मेडिकल कैंप में 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण,शिक्षा सामग्री पाकर खिले चेहरे*