———-
पंजाब 12 सितम्बर *एटीएम काटने वाला आरोपी सिमरणजीत सिंह को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 12 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ)। नगर थाना के प्रभारी मनेाज कुमार, एएसआई लाल चंद अन्य पुलिस पार्टी ने एटीएम में कटर लगाकर चोरी करने की कोशिश करने के मामलें में पुलिने एक आरोपी सिमरणजीत सिंह पुत्र सिकंदर सिंह निवासी सिकंदरपुर सिरसा हरियणा को काबू किया था, जबकि दो आरोपी अजय कुमार व अनिल कुमार पुत्रान राम लाला वासी अजीमगढ मौके से फरार हो चुके थे। पकड़े गए आरोपी को न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया, योगय न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड समाप्त होने के बाद पुन: आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसी मामले में दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने सीतो रोड पर एटीएम पर कटर लगाकर तोडने के मामले में मुकदमा नंबर 256, 10-9-2022 भादंसं की धारा 457, 380, 511 आईपीसी के तहत सिमरणजीत सिंह पुत्र सिकंदर सिंह निवासी सिकंदरपुर सिरसा हरियणा व अजय कुमार व अनिल कुमार पुत्रान राम लाला वासी अजीमगढ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो : 04, आरोपी को अदालत में पेश करती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जमीन के लालच में जीजा की हत्या—चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश8अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मेरठ8अगस्त2026*शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा के बाद सीएम का सम्बोधन……*