पंजाब 11 सितम्बर 2024* नगर निगम ने सीमेंट बजरी से भरे सड़कों के खड्डे, लोगों ने ली राहत की सांस
अबोहर, 11 सितम्बर (शर्मा/सोनू): बारिश के कारण शहर की विभिन्न सड़कों पर बने बड़े बड़े खड्डों के कारण जहां लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने इन खड्डों को अब सीमेंट व बजरी से भरना शुरू कर दिया है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि पिछली बार प्रशासन ने इन खड्डों को मिट्टी से भर दिया था जो बारिश के दौरान मिट्टी निकल गई और खड्डे दोबारा ऊबर आये थे। जिससे वाहनचालक दुर्घटना ग्रस्त हो जाते थे। अब सीमेंट व बजरी से मिट्टी के खड्डे भरे जाने से लोगों को काफी राहत मिली है। नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया, श्री बाला जी मानव सेवा समिति के प्रधान रजत लूथरा, ऑन डाट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू तथा लोगों ने नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
फोटो:1, खड्डों को भरते कर्मचारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर देहात 25 सितम्बर 26*लोगों के सुख-दुख में शामिल हुए सपा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री
सहारनपुर, 25 सितंबर। पुलिस कार्यालय में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जनसुनवाई की।
महोबा 25 सितंबर 26*भारी बारिश के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन