9वीं के पावन अवसर पर बाबा रामदेव का जागरण किया गया व अटूट लंगर बरताया गया
-गली नं.8 नई आबादी छोटी पौड़ी बाबा रामदेव मंदिर
अबोहर, 11 फरवरी (शर्मा): नवमी व दसवीं के पावन अवसर पर गली नं. 8 बाबा रामदेव मंदिर में बाबा रामदेव का जागरण का आयोजन किया गया। इसी के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशेषतौरपर लंगर व चाय का प्रबंध किया गया। दसवीं वाले दिन हवनयज्ञ किया गया व अटूट लंगर बरताया गया। भगत लक्ष्मणदास पूजा मंहत ने बताया कि जो इस मंदिर में अपने कष्ट निवारने के लिए आता है बाबा रामदेव उसके कष्ट मिटा देते हें। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घर में सुख शांति के लिए इस मंदिर में माथा जरूर टेकें।
फोटो:5, जानकारी देते भगत लक्ष्मणदास व लंगर ग्रहण करते श्रद्धालु।

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत