पंजाब 11 फरवरी *कांग्रेस पार्टी मजबूत है, मजबूत रहेगी : विधायक रूपा राम
मोदी सरकार की नीतियों से देश में बढ़ रही है मंहगाई
अबोहर, 11 फरवरी (शर्मा/सोनू): राजस्थान के जैसलमैल से विधायक रूपा राम आज पूर्व सरपंच मक्खन लाल के निवास पर पहुंचे। रूपा राम ने बताया कि कांग्रेस पार्टी मजबूत है। पंजाब में कुछ कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी है लेकिन इससे कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पढ़ता। कांग्रेस पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है। राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार हिल गई है। उनकी यात्रा को रोकने के लिए मोदी सरकार ने कई हथकंडे अपनाये थे लेकिन वह सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत में मंहगाई बढ़ रही है। 2024 चूुनावों में जनता मोदी की चिकनी चुपड़ी बातों में नहीं आयेंगे। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लगातार सम्पर्क में है। इस मौके पर बहाववाला ब्लॉक कांग्रेस प्रधान व पूर्व सरपंच मक्खन लाल के साथ, सरपंच रूपिंद्र सिंह रिम्पा, वरियामखेड़ा के कांग्रेसी सुधीर भादू, धर्मनगरी से बलवंत व झोरडख़ेड़ा के जज सिंह से उन्होंने मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व सरपंच मक्खन लाल ने कहा कि वह कांग्रेसी हैं ओर हमेशा कांग्रेसी रहेंगे।
फोटो:4, पूर्व सरंपच मक्खन लाल के निवास पर विधायक रूपा राम व अन्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*