पंजाब 11 फरवरी *सीआईए स्टाफ पुलिस ने 24 किलो चूरा पोस्त सहित एक आरोपी को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 11 फरवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई इंद्राज व अन्य पुलिस पार्टी बस स्टैंड खैरपुर की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि गोबिंद पुत्र देवीलाल वासी खैरपुर अबोहर राजस्थान से पोस्त लाकर बेचने का काम करता है। पुलिस ने उसके घर पर रेड मारी और गोबिंद को काबू किया। आरोपी से 24 किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 14, 10.2.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*