पंजाब 09 मई 2024* 12 मई रविवार को नेहरू पार्क में किया जायेगा वोट संबंधी जागरूकता सैमीनार : एसडीएम पंकज बांसल
अबोहर, 09 मई (शर्मा/सोनू): आने वाले लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन जी-जान से जुटा हुआ है। चुनाव अधिकारी कम एसडीएम पंकज बांसल ने बताया कि इस संबंधी 12 मई रविवार को नेहरू पार्क में सांय 6 बजे वोट जागरूकता संबंधी सैमीनार का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर डिप्टी कमिशनर डॉ. सेनू दुग्गल विशेष रूप से पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का वोट डालने का अधिकार है। 80 वर्ष से अधिक आयु, सीनियर सिटीजन व अपाहिज व्यक्तियों को घर से वोट डालने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से इस मौके पर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।
फोटो:2 जानकारी देते एसडीएम पंकज बांसल।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 28 अक्टूबर 26*यूपी पुलिस के जांबाज मेहनती तीन चौकी इंचार्ज सस्पेंड*
लखनऊ28 अक्टूबर 2026*यूपी के श्रमिकों को दिवाली से पहले बढ़ी मजदूरी।*
लखीमपुर खीरी 28 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें