लखीमपुर खीरी 28 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
● लखीमपुर खीरी – मैलानी और फरधान थाना प्रभारी अब सस्पेंड की जगह लाइन हाजिर, थाना क्षेत्रों में अधिक शिकायतों के चलते हुई थी कार्रवाई, जारी सस्पेंड के आदेश में देर रात हुआ बदलाव
●तिकुनिया हिंसा कांड के दोनों मुकदमों की सुनवाई आज, 20 दिन बाद लगी तारीख, इससे पहले 8 अक्टूबर को हुई थी सुनवाई, नए अभियोजन अधिकारी करेंगे पैरवी, नए जिला जज पहली बार सुनेंगे मामले
● गोला के कबीर धाम में आज सत्संग में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विशेष चार्टर से पहुंचेंगे, प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी होंगे शामिल
● भीरा – पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट, चाचा-भतीजा घायल, धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
● शारदानगर – जटपुरवा डी गांव में ओमनी वैन में गैस भरते समय सिलेंडर फटा, आग की चपेट में आए आसपास के कई घर, सामान जलकर राख, गांव में मची अफरा-तफरी
● जिले में बीज की 55 दुकानों का निरीक्षण, 31 नमूने भरे गए, डीएम के निर्देश पर संयुक्त टीमों ने सरकारी और निजी बीज विक्रय केंद्रों व गोदामों की जांच की
वाया खीरी न्यूज़ अपडेट
More Stories
लखनऊ28 अक्टूबर 2026*यूपी के श्रमिकों को दिवाली से पहले बढ़ी मजदूरी।*
मुंबई 28 अक्टूबर 26*कृषि बाजार : पालघर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एग्री मार्केट, महाराष्ट्र कैबिनेट ने दी मंजूरी*
लखनऊ 28 अक्टूबर 26*🏵️यूपी MLC चुनाव: बीजेपी और सपा में कांटे की टक्कर, 11 सीटों का चुनावी हाल!*