पंजाब 09 मई 2024* 12 मई रविवार को नेहरू पार्क में किया जायेगा वोट संबंधी जागरूकता सैमीनार : एसडीएम पंकज बांसल
अबोहर, 09 मई (शर्मा/सोनू): आने वाले लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन जी-जान से जुटा हुआ है। चुनाव अधिकारी कम एसडीएम पंकज बांसल ने बताया कि इस संबंधी 12 मई रविवार को नेहरू पार्क में सांय 6 बजे वोट जागरूकता संबंधी सैमीनार का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर डिप्टी कमिशनर डॉ. सेनू दुग्गल विशेष रूप से पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का वोट डालने का अधिकार है। 80 वर्ष से अधिक आयु, सीनियर सिटीजन व अपाहिज व्यक्तियों को घर से वोट डालने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से इस मौके पर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।
फोटो:2 जानकारी देते एसडीएम पंकज बांसल।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
गाजियाबाद 12सितंबर 26*इंदिरापुरम डी-मॉल कैफ़े में दबँगो की दबँगई ढा रही कहर