पंजाब 08 नवम्बर 2024* दो पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ जीता तीन दिन के पुलिस रिमांड पर और
अबोहर, 08 नवंबर (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी रूपिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल जगजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी किलियांवाली चौक पर खड़ी थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि गुरजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र राम सिंह वासी रानीवाला जिला मुक्तसर साहिब हालाबाद वरियाम नगर अबोहर जो पिस्टल लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने उसे काबू किया। उसके पास से दो पिस्टल व 8 जिंदा कारतूस बरामद किये। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 232, 6.11.24 भांदस की धारा 25.35.59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोबारा पुलिस रिमांड पर भेज दिया। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि गुरजीत सिंह जीता ने अबोहर में वारदात को अंजाम देना था। सीआईए स्टाफ के प्रभारी रूपिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के बाद अगली जानकारी दी जायेगी। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली 6 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर-शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 *पूर्णिया में इस साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिवक्ताओं के साथ हुई अहम बैठक*
बांदा, 31 अगस्त 2026*बांदा के गोखरही में बारिश बनी आफत, बाढ़ जैसे हालात