पंजाब 08 नवम्बर 2024* एमसी के भतीजे पर हमला करने वाले दो आरोपी काबू, जेल भेजा
अबोहर, 08 नवंबर (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने पार्षद राजाराम के भतीजे संदीप पर हमला करने वाले आरोपी विशाल कुमार पुत्र रामपाल वासी अजीमगढ़ व एक जुनाइल को काबू करने में सफलता हासिल की है। विशाल कुमार को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि नाबालिग को जुनाईल कोर्ट फाजिल्का में पेश किया जायेगा। जानकारी अनुसार संदीप कुमार पुत्र सूरज राम वासी निकट डेरा बाबा नागा के बयानों पर उनपर कातिलना हमला करने के आरोप में मुकदमा नं.115, 5.11.24 भांदस की धारा 118 (1), 115 (2), 191 (3), 190 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद धारा में बढ़ौतरी की जायेगी। बाकी आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*