पंजाब 05 नवंबर *बंद के ऐलान के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये
अबोहर, 05 नवंबर (शर्मा/सोनू): गत दिवस अमृतसर में हिंदू नेता की हत्या के चलते हिंदू संगठनों द्वारा पंजाब बंद का ऐलान किया गया था जिसके चलते फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह व एसपीडी गुरविंद सिंह संघा के नेतृत्व में डीएसपी अबोहर कैलाश चंद शर्मा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, नगर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, सहायक प्रभारी सर्बजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। डीएसपी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों व चौकों पर पुलिस तैनात की गई है। गड़बड़ी फैलाने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बर्दाशत नहीं किया जायेगा।
फोटो:1, बाजार नं. 12 के बाहर खड़े पुलिस कर्मचारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
शामली 1 अक्टूबर 26*उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026* एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26 पोषण माह पर बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली, संतुलित आहार का दिया संदेश*