पंजाब 02 मार्च 2024* विधायक संदीप जाखड़ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा स्थानीय सीड फार्म क्षेत्र के निवासियों को मुआवजा दे पंजाब सरकार
अबोहर। पिछले करीब दो माह से धरने पर बैठे स्थानीय सीड फार्म क्षेत्र के लगभग 20 परिवारों के संबंध में विधायक संदीप जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नाम पुनः एक मांगपत्र भेजा। श्री जाखड़ ने पत्र में लिखा कि उक्त परिवार पिछले 50 वर्षों से यहां रह रहे हैं और भले ही ज़मीन पंजाब सरकार की है, परंतु लोगों के पास बिजली कनेक्शन, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि सब उपलब्ध हैं, लेकिन उनके पास इस जगह का मालिकाना हक नहीं है, पंजाब सरकार ने वहां स्कूल, सड़कें आदि बनाई हुई है और उनकी अपनी चुनी हुई पंचायत भी है। श्री जाखड़ ने बताया कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत उस जमीन से होकर नया हाईवे बनाने के लिए करीब 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, चूंकि उक्त जमीन पंजाब सरकार की है, इसलिए एनएचएआई पंजाब सरकार को जमीन का भुगतान करेगी, उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि जैसा कि आपने हमेशा कहा है कि आप सरकार आम लोगों के लिए है, कृपया इसमें आवश्यक संशोधन करें और जो पैसा पंजाब सरकार को मिलेगा वह इन परिवारों को दिया जाए क्योंकि पिछली कैप्टन अमरिन्दर सिंह जी की सरकार ने उक्त भूमि का मालिकाना हक सीड फार्म क्षेत्र के लोगों को हस्तांतरित करने के लिए एक अधिसूचना पारित की थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद वहीं रुक गया। श्री जाखड़ ने कहा कि आशा है पंजाब सरकार इस मामले को गंभीरता से देखेंगे और जल्द से जल्द इसका समाधान निकालेगी।

More Stories
लखनऊ17अगस्त26*”जेन अल्फा .. जिससे निपटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है..”*
इटावा17अगस्त26*इटावा में मां-बेटी का डबल मर्डर, गला काटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी*
कानपुर नगर17अगस्त26*काकादेव थाना अंतर्गत शास्त्री नगर चौंकी क्षेत्र विजय नगर में मकान निर्माण विवाद पर चले ईट पत्थर*