पंजाब 02 मार्च 2024* नहर की पुली टूटी होने से कभी भी हो सकता है हादसा, नगर निगम होगा जिम्मेवार : समाजसेवी
-सडक़ पर बने खड्डे भी दे रहे हादसों को न्यौता
अबोहर, 02 मार्च (शर्मा/सोनू): अबोहर कंधवाला रोड पर नहर के पुल के आस-पास बनी बाऊंड्री टूट होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जिम्मेवारी नगर निगम के अधिकारियों की होगी। नहर के पुल की दीवार एक तरफ से बिल्कुल टूटी हुई है और यह पुल मोड़ पर होने के चलते दिखाई नहीं देता। इस कारण कभी भी इस पुल पर बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा इस रोड पर सीवरेज विभाग द्वारा पाईपें डालने के बाद सडक़ को ठीक नहीं किया। जिससे हर रोज छोटे बड़े हादसे होते रहते हैं। समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने कहा कि अभी हाल ही में मुक्तसर कोटकपूरा रोड पर एक बस भी नहर में गिर गई थी। इस इसी तरह यहां भी ऐसा हादसा होता है तो नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेवार होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नहरी पुल व सडक़ को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फोटो : 1, नहर के पुल की टूटी बाउंड्री व समाजसेवी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से दिखाई पड़ रहा बदलाव*