नोयडा30अक्टूबर24*बैंक्वेट हाल में लगी आग,एक व्यक्ति की जलकर मौत, करोड़ों के नुकसान का अनुमान*
उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-74 स्थित निर्माणाधीन लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हॉल में रात एक भयानक आग लग गई।इस आगजनी में जिला बागपत के बड़ौत के रहने वाले परविंदर की मौत हो चुकी है जो की लोटस बैंकेट हॉल में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। रात करीब 3 बजे लगी इस आग ने कुछ ही देर में पूरे बैंक्वेट हॉल को अपनी चपेट में ले लिया।डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, और संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई जारी है। इस घटना में बैंक्वेट हॉल का अधिकतर हिस्सा जलकर खाक हो गया, जिससे करोड़ों का नुकसान हुआ है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 14 सितम्बर 26* नहाते समय वीडियो बनाकर डेढ़ साल तक ब्लैकमेल करने का आरोप,
सहारनपुर 14 सितम्बर 26*सहारनपुर में लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
मथुरा 14 सितंबर 26*मांट बिजलीघर पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर स्थल निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा