नोयडा27जून26*नोएडा में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, महानगर कांग्रेस ने किया अखाड़ों का स्वागत, पुलिस व्यवस्था की सराहना
नोयडा*मोहर्रम के पावन अवसर पर नोएडा के सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद से शनिवार दोपहर 3:00 बजे पारंपरिक मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस सेक्टर-9 बांस बल्ली मार्केट, सेक्टर-21/25 नोएडा स्टेडियम चौराहा, सेक्टर-11 एचसीएल, सेक्टर-5 पानी टंकी होते हुए सेक्टर-4 स्थित पार्क में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
इस दौरान सेक्टर-8, 9 और 10 तिराहे पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने अपने साथियों के साथ विभिन्न मोहर्रम अखाड़ों का गर्मजोशी से स्वागत एवं इस्तकबाल किया। स्वागत समारोह में इस्लामिया, हुसैनिया, रहमानी, हुसैनी, गोसिया, आला हजरत बच्चा अखाड़ा सहित कई अखाड़ों के सदर एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शाहबुद्दीन ने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन का संघर्ष, त्याग और बलिदान हमें सत्य, इंसाफ और मानवता के लिए हर अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से इमाम हुसैन के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जुलूस के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए उपस्थित लोगों ने नोएडा पुलिस की उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था और सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर शाहबुद्दीन, साहिल, परवेज, अंजार, मुस्लिम, यूनुस, अनीश, बबलू, बंटू, उमर, अली हसन, अमजद हुसैन, कल्लू, सवा करीम, शौकत, वकील, आजाद, सरवर, फरमान, सलमान, साजिद सहित हजारों की संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: यूपीआजतक, नोएडा
#Hashtags:
#Noida #Moharram #Muharram2026 #ImamHussain #NoidaPolice #Congress #Shahabuddin #UPAajTak #NoidaNews #Peace #Unity #MoharramJuloos #UttarPradeshNews
More Stories
मुजफ्फरनगर 3 अक्टूबर 26* अनुसूचित जाति-जनजाति के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करें,,,,
नई दिल्ली /लखनऊ 3 अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, इमरान मसूद बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष*
कानपुर नगर 3 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: वोट बचाओ, देश बचाओ का गूंजा नारा