ब्रेकिंग न्यूज बांदा-
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त – गांव की बिजली आपूर्ति ठप*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा:* देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में शराब के नशे में चूर एक ओवरलोड डग्गी चालक ने बिजली के ट्रांसफार्मर में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में ट्रांसफार्मर और बिजली का खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति ठप होने का खतरा पैदा हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बालू से लदी डग्गी बिसंडा की तरफ जा रही थी।
आरोप है कि चालक नशे में था और उसने सीधे ट्रांसफार्मर में गाड़ी घुसा दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा टूटकर गिर गया और ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू किया।
विभाग का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आपूर्ति बहाल करने में समय लग सकता है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ओवरलोडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में चालक पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 3 अक्टूबर 26* अनुसूचित जाति-जनजाति के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करें,,,,
नई दिल्ली /लखनऊ 3 अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, इमरान मसूद बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष*
कानपुर नगर 3 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: वोट बचाओ, देश बचाओ का गूंजा नारा