नैनीताल6जुलाई26*52 लड़के लड़कियां मिले आपत्तिजनक हालत में जंगल के बीच रिसॉर्ट में चल रहा था सेक्स रैकेट
नैनीताल के रिसॉर्ट में पुलिस का छापा: कीटनाशक कंपनी की पार्टी में अय्याशी का भंडाफोड़, मेरठ के आयोजक समेत 52 गिरफ्तार
उत्तराखंड (नैनीताल)। नैनीताल पुलिस ने जंगलों के बीच स्थित एक रिसॉर्ट पर छापेमारी कर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से कुल 52 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से अधिकांश लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक पेस्टिसाइड (कीटनाशक) कंपनी ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अपने डीलर्स के लिए “गेट टुगेदर” के नाम पर इस पार्टी का आयोजन किया था। आरोप है कि पार्टी में शराब और कबाब के साथ-साथ लड़कियों को भी बुलाया गया था।
पुलिस के अनुसार, पार्टी में शामिल करने के लिए 10 लड़कियों को 10-10 हजार रुपये देकर बुलाया गया था। इस पूरे कार्यक्रम का संयोजक मेरठ निवासी उमेंद्र कुमार बताया गया है। पुलिस ने उमेंद्र सहित सभी 52 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
फिरोजाबाद6जुलाई26*लड़की ने अफेयर में रोड़ा बने बाबा की प्रेमी से हत्या करवा दी
नई दिल्ली6जुलाई26*वरिष्ठ पत्रकार अशोक कौशिक का जन्मदिन, देशभर से मिली शुभकामनाएं
गुढ़6जुलाई26*भैरवनाथ मंदिर परिसर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, खुलेगी पुलिस चौकी।*