November 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट 29 नवम्बर 26*ओर पंप कैनाल की नहर सफाई में अनियमितता के आरोप, आधी-अधूरी सफाई के बाद छोड़ा पानी, किसानों के गेहूं के खेत जलमग्न!

चित्रकूट 29 नवम्बर 26*ओर पंप कैनाल की नहर सफाई में अनियमितता के आरोप, आधी-अधूरी सफाई के बाद छोड़ा पानी, किसानों के गेहूं के खेत जलमग्न!

🚨 चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज़ – पहाड़ी

चित्रकूट 29 नवम्बर 26*ओर पंप कैनाल की नहर सफाई में अनियमितता के आरोप, आधी-अधूरी सफाई के बाद छोड़ा पानी, किसानों के गेहूं के खेत जलमग्न!

चित्रकूट के पहाड़ी विकासखंड अंतर्गत ओर पंप कैनाल की नहरों की सिल्ट सफाई निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं कराए जाने के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आधी-अधूरी सफाई करके ही नहर में पानी छोड़ दिया गया, जिससे पानी किसानों के गेहूं के खेतों में भर रहा है। इससे किसानों की मेहनत और फसल पर संकट खड़ा हो गया है।

आखिर नहर सफाई के नाम पर खर्च सरकारी धन का हिसाब कौन देगा? क्या सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता की जांच की?

किसानों ने जिलाधिकारी चित्रकूट से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, सफाई कार्य में खर्च धनराशि का सत्यापन और जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

सवाल यह है कि किसानों को सिंचाई की सुविधा देने वाली नहरें उनकी फसल के नुकसान का कारण क्यों बन रही हैं?

✍️ बंशी लाल पत्रकार
जिलाध्यक्ष, सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन
जनपद चित्रकूट

#चित्रकूट #पहाड़ी #ओरपंपकैनाल #किसानोंकीआवाज

Taza Khabar