नैनीताल28 अप्रैल26*महिला आरक्षण कानून को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का हमला। बताया महिला विरोधी।
रिपोर्टर, ज़फर अंसारी
स्थान- लालकुआँ
एंकर- लालकुआँ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री एवं युवा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर विपक्ष दलों पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने काग्रेंस सहित अन्य दलों को महिला विरोधी बताया।
यहाँ अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने दशकों तक महिला आरक्षण को केवल एक चुनावी मुद्दा बनाकर रखा और इसे लागू करने में टालमटोल की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” लाकर महिलाओं को सही मायने में उनका हक दिया है। उन्होंने बताया कि यह कानून राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा और उन्हें सशक्त बनाएगा।
उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि जब वे सत्ता में थे, तब उन्होंने इस दिशा में ठोस कदम क्यों नहीं उठाए।
भाजपा युवा मोर्चा ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक फैसला बताया है।
बाईट, दीपेंद्र कोश्यारी युवा नेता।
More Stories
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* खालापार पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर खलील गिरफ्तार,,,
मथुरा 17 अक्टूबर 26* 02 अभियुक्तगण को 02 हैरो व रुपए व चोरी की घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर 2026*लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटे एनएचएम संविदा कर्मी,