शाहजहांपुर28अप्रैल26*साले की शादी में निमन्त्रणन मिलेने पर मैरिज हाल में जीजा ने किया ताण्डव
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक युवक ने मैरिज हाल में जमकर तांडव किया. ऐसा बताया जा रहा है कि युवक को शादी समारोह में नही बुलाया गया. जबकि उसकी पत्नी मायके पक्ष की ओर से दावत में शामिल होने आई थी. इस बात से नाराज युवक ने मैरिज हाल में आकर पत्नी के साथ मारपीट की. फिर कुछ देर बाद युवक ट्रैक्टर लेकर मैरीज हालत में आ गया.उसने परिसर में ट्रैक्टर से कई चक्कर लगाए. इस बीच लोग बाल बाल बच गए. उसके बाद ट्रैक्टर से युवक ने मैरिज हाल का गेट तोड़ दिया. घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. कटरा थाना प्रभारी ने कहा कि दोनो पक्ष आपस में बैठकर मामले का निस्तारण कर रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, तिलहर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बेटी की शादी बरेली भुता थाना क्षेत्र में तय की थी. उनकी शादी समारोह का कार्यक्रम थाना कटरा क्षेत्र के कटरा-खुदागंज मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में किया गया. इस शादी में कटरा थाना क्षेत्र के रहने वाले संजीव की पत्नी वर पक्ष के बुलावे पर मायके पक्ष की ओर से शामिल होने आई थी. लेकिन इस शादी में संजीव को नही बुलाया गया था. पत्नी द्वारा शादी में शामिल होने पर संजीव नाराज हो गया. बताया जा रहा है कि रात में संजीव शादी में समारोह में आया और फिर उसने पत्नी के साथ मारपीट की. मारपीट के बाद शादी समारोह में हंगामा हुआ और वह वहां से चला गया. कुछ देर बाद रात में ही संजीव ट्रैक्टर लेकर मैरिज हाल आ गया. उसने मैरिज हॉल के परिसर में गोल गोल कई चक्कर लगाए. युवक शराब के नशे में बताया जा रहा है. इस बीच ट्रैक्टर से कई लोग बाल बाल बच गए. उसके बाद युवक ट्रैक्टर लेकर मैरिज हॉल के अंदर गया और गेट तोड़ दिया. उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने दोनों में समझौता कराने में जुटी है. जबकि ट्रैक्टर से किया गया तांडव सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. कटरा थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की सूचना नही है. पति पत्नी के बीच विवाद होने की जानकारी है. युवक शराब के नशे में था. उसको गिरफ्तार करना या हिरासत में लेने जैसी कोई बात नही है. दोनो पक्ष आपस में बैठकर मामले का निस्तारण कर रहे हैं.

More Stories
नई दिल्ली28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
मेरठ28अप्रैल26* शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के कानून में बदलाव को लेकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*