September 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली15 जून 2026 : यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की टॉप 15 खबरें

नई दिल्ली15 जून 2026 : यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की टॉप 15 खबरें

नई दिल्ली15 जून 2026 : यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की टॉप 15 खबरें

● अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति बन गई है। 19 जून को हस्ताक्षर होने की संभावना है और होर्मुज जलडमरूमध्य फिर खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

● शांति समझौते की खबर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम घटने की संभावना के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी देखी जा रही है।

● फ्रांस के नीस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों देशों के बीच एफटीए, रक्षा और एआई समेत 13 समझौतों पर सहमति बनी।

● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से बातचीत करेंगे। वे स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से भी मुलाकात करेंगे।

● अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा कांड की जांच के लिए आज एसआईटी की टीम पहुंचेगी। जांच के बीच ट्रस्ट महासचिव चंपत राय की तबीयत खराब बताई जा रही है, जबकि वरिष्ठ सदस्य अनिल मिश्रा आंखों के परीक्षण के लिए केरल गए हैं।

● राम मंदिर चढ़ावा कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक महाकुंभ के दौरान चोरों ने दानपात्र से प्रतिदिन 10 से 15 लाख रुपये तक निकाले।

● गोरखपुर दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दरबार लगाया और अधिकारियों को जन समस्याओं का जनपद स्तर पर समाधान करने के निर्देश दिए।

● सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में आस्था का महासैलाब उमड़ा। हर की पौड़ी समेत प्रमुख गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान और पूजा-अर्चना की।

● एनटीए ने बताया कि नीट यूजी 2026 की 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए चार लाख अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। कुछ अभ्यर्थियों को हो रही तकनीकी समस्याओं के समाधान के प्रयास जारी हैं।

● महाराष्ट्र के सोलापुर में एक पिकअप वैन के कुएं में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई।

● उत्तर प्रदेश और झारखंड में बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं।

● उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश से पांच लोगों की मौत हो गई है। 21 शहरों में तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

● महिला टी-20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लिए, जबकि स्मृति मंधाना ने 68 रन की शानदार पारी खेली।

● फुटबॉल विश्व कप में जर्मनी ने कुरासाओ को 7-1 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

● अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा कांड में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार टिन्नू, उसके बेटे और भतीजे की भूमिका की जांच की जा रही है।

Taza Khabar