August 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*11- अगस्त – मंगलवार*

👇
*==============================*

*1* मोदी और शरद पवार साथ दिखे, शाह भी मौजूद, सुप्रिया सुले की बेटी का रिसेप्शन; कुछ घंटे पहले ही पीएम NCP(SP) सांसदों से मिले थे

*2* राहुल बोले- जंतर-मंतर पर फायरिंग का आदेश किसने दिया, जिम्मेदार कौन; नड्डा बोले- गृह मंत्री हर बात का जवाब देने को तैयार, आप मत भागिएगा

*3* संसद में केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध का हल निकलता नहीं नजर आ रहा है। इस बीच लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर कार्रवाई के लिए पीएम मोदी और अमित शाह को माफी मांगनी पड़ेगी

*4* राहुल गांधी ने कहा, ”गृह मंत्री अमित शाह में संसद में आकर हमारे सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं है। पिछले 15 दिनों में उन्होंने यही दिखाया है। न तो नरेंद्र मोदी और न ही अमित शाह में इतनी हिम्मत है। किसी को उनकी राय में कोई दिलचस्पी नहीं है; हम बस यह जानना चाहते हैं कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया, और अगर उन्होंने आदेश नहीं दिया, तो गृह मंत्रालय में किसने आदेश दिया?

*5* किसी की सरकार हो, छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत; झारखंड प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर राहुल गांधी

*6* राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि सरकार नीट को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। गृह मंत्री अमित शाह संसद में इसका पूरा जवाब देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और तैयार हैं।”

*7* रिजिजू ने कहा, ”अब राहुल गांधी __ चर्चा और गृह मंत्री के जवाब की मांग कर रहे हैं। हम तैयार हैं। अब देखेंगे कि कौन चर्चा से भागता है। सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर बहस और चर्चा के लिए तैयार है। अब देखेंगे कि कांग्रेस अमित शाह का जवाब सुनने का साहस दिखाती है या भाग जाती है।”

*8* भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद की कार्यवाही नहीं चलने देना चाहता। उन्होंने कहा कि जब छात्रों का आंदोलन हुआ था, तब सरकार ने उनकी मांगों को स्वीकार किया था। सरकार ने सख्त कानून बनाया और मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें भी स्थापित कीं।

*9* जगदंबिका पाल ने कहा कि अब सरकार स्पष्ट कर रही है कि गृह मंत्री जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष इस मौके से भी पीछे हट रहा है। उनके मुताबिक, इससे साफ है कि विपक्ष जानबूझकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है और संसद का इस्तेमाल केवल अपनी राजनीति के लिए कर रहा है

*10* राज्यसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (संशोधन) विधेयक को पारित कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि इस विधेयक के तहत UPI भुगतान पर किसी तरह का टैक्स या ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि UPI पेमेंट को लेकर किसी नए शुल्क का प्रावधान इस विधेयक में नहीं है।

*11* सोना, चांदी और प्लैटिनम पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद सरकार ने 13 मई से 2 अगस्त के बीच 10,463 करोड़ रुपये का सीमा शुल्क जुटाया है। यह जानकारी सोमवार को संसद में दी गई।

*12* लाल किले की प्राचीर से पहली बार होगा ‘वंदे मातरम्’ का गायन, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

*13* झारखंड विधानसभा गेट के पास छात्रों पर लाठीचार्ज, सीएम हेमंत बोले- छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर, भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्र हॉस्पिटल में भर्ती

*14* सौरव गांगुली, पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, 2 लेटर मिले, लिखा- सबको खत्म कर देंगे; 6 महीने से आ रहे पत्र

*15* अमेरिकी अदालत ने गौतम अदाणी पर केस खारिज किया, रिश्वत-धोखाधड़ी के आरोप वापस लिए; अदाणी ने लिखा- कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं

*16* कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 130 से ज्यादा मौतें, कई लोग मलबे में दबे, सैकड़ों घायल; इमारतें खाली कराई गईं

*17* MP में भारी बारिश, भोपाल में सभी स्कूल बंद, यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर, बिहार के 12 जिलों में अलर्ट
*==============================*

[11/08, 06:20] +91 99395 48053: . *जय श्री राम*

*मंगलवार, 11 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*

🔶हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित, बिना चर्चा के न्यायाधिकरण सुधार विधेयक पारित

🔶सऊदी अरब की सोफा फैक्ट्री में भीषण आग का तांडव; जिंदा जलकर मरे 16 बांग्लादेशी नागरिक, खौफनाक Video आए सामने

🔶स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड सहित आरोपी गिरफ्तार

🔶7.4 तीव्रता के भूकंप से दहला कोलंबिया, 111 लोगों की मौत… मलबे में दबे कई लोग

🔶पूरे परिवार को खत्म कर देंगे, सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी; शिकायत दर्ज

🔶गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश

🔶तीन बागी TMC सांसदों का भाजपा में जाने से इनकार:इनमें यूसुफ-अबू ताहिर, बोले- हम NDA में नहीं; 20 सांसदों ने NCPI में विलय किया था

🔶चीन बोला- भारत का अरुणाचल का मैप जारी करना गलत:कहा- इससे चीन का दावा नहीं बदलेगा; भारत ने 3 दिन पहले नक्शा जारी किया था

🔶जंतर मंतर के बाद रांची में लाठीचार्ज: झारखंड के छात्र आंदोलन पर पुलिस की सख्ती, CM हेमंत की अगली रणनीति क्या?

🔶अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब: होर्मुज के कारण तेल कीमतों में उछाल; फेडरल रिजर्व पर दबाव घटा

🔶Himachal: शिमला में संजौली के समिट्री में दरकी पहाड़ी, मलबे में दबी स्कूटी समेत पांच बाइक, बाल-बाल बचे लोग

🔶परिसीमन को लेकर द्रमुक और कांग्रेस आमने-सामने, दोनों ने एक-दूसरे पर ओछी राजनीति और अवसरवाद के लगाए आरोप

🔶अब ट्रंप भी लेंगे मुआवजा, बोले- ईरान के साथ हर बातचीत का हिस्सा बनेगा हर्जाने का मुद्दा

🔶राजस्थान: बारिश में टपकता था घर तो खेत में दबाए पांच लाख रुपये, बाद में दीमक लगे मिले

🔶गैर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाकर देश की प्रगति को बाधित कर रहे हैं राहुल और कांग्रेस: नड्डा

🔶’बैंककार बही साक्ष्य विधेयक-2026′ पर संसद की मुहर, राज्य सभा ने कुछ विपक्षी दलों के बहिंर्गमन के बीच ध्वनिमत से मंजूरी दी

🔶यूरोप में ड्रोन बाजार बूम पर है. सेनाओं, उद्योगों और कृषि क्षेत्र में इनकी मांग बहुत ज्यादा है.

🔶सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप

🔶पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा योजनाएं चुपचाप खत्म कर रही है

🔶भारत-बांग्लादेश तनाव के बीच बड़ा घटनाक्रम! DGFI के बुलावे पर ढाका पहुंचा 4 सदस्यीय भारतीय सुरक्षा दल

🔶लखनऊ में मकान के अंदर चल रही थी प्रार्थना सभा, धर्मांतरण के आरोपों पर हंगामा; पादरी हिरासत में|

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
[11/08, 07:22] +91 87380 48060: सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡गोरखपुर: गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। आज सुबह पूजा-अर्चना और गौ सेवा करेंगे। उसके बाद CM जनता दर्शन कार्यक्रम लगाएंगे। दर्शन कार्यक्रम के बाद ग्रीन सिटी जाएंगे CM। सड़क चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे CM। जनसभा को भी संबोधित करेंगे सीएम योगी।

➡संतकबीरनगर: आज संतकबीरनगर जिले का दौरा करेंगे सीएम योगी। CM योगी 684 करोड़ से अधिक की सौगात देंगे। 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। 684 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। खलीलाबाद और मेंहदावल विधानसभा में कार्यक्रम होगा। योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे CM। दोपहर 2.30 बजे कांशीराम स्टेडियम में आयोजन होगा।

➡लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रंग दे बसंती अभियान की गूंज सुनाई देगी। 11 से 14 अगस्त तक रचनात्मक आयोजन होंगे। 11 अगस्त को प्रयागराज से अभियान की शुरुआत होगी। बंदूक की जगह ब्रश, डर की जगह डायलॉग थीम रखी गई है। माफिया-आपराधिक तत्वों के खिलाफ युवा प्रदर्शन करेंगे। कविता, कला, संगीत और संवाद से अपनी बात रखेंगे।

➡हाथरस: मेंडू के चौबे वाले महादेव मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी। सावन के दूसरे सोमवार को महादेव मंदिर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पूजा-अर्चना और आरती की।

➡हाथरस: जिला अस्पताल में नई इमरजेंसी शुरू होगी। डीएम और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने निरीक्षण किया। नई इमरजेंसी भवन का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

➡सहारनपुर: कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर पुलिस हाईअलर्ट पर है। पुलिस के आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया। देर रात SSP अभिनन्दन के निर्देशन में निरीक्षण किया गया। गागलहेड़ी चौराहे से भगवानपुर तक निरीक्षण किया गया।

➡अलीगढ़: फैक्ट्री में घुसकर लाखों रुपये की लूट हुई है। बदमाशों ने 11.50 लाख रुपये लूट लिए। कारोबारी के ऑफिस में रखे रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना पर SSP, SP, CO और इलाका पुलिस पहुंची। 3 से 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। CCTV कैमरों के फुटेज की भी जांच हो रही है। घटना ऊपरकोट नगर इलाके के भुजपुरा की है।

➡सीतापुर: हेड कांस्टेबल का शव आवास से बरामद हुआ है। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। उन्नाव निवासी हेड कांस्टेबल अजय कुमार थे। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। मामला शहर कोतवाली के पुलिस लाइन का है।

➡कानपुर: घाटमपुर CHC से बच्चा चोरी मामले में बिजली विभाग के SDO गिरफ्तार हुए हैं। ANM को 5 लाख रुपये देकर साजिश रचने का आरोप है। मौदहा कस्बे में तैनात SDO आरके वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घाटमपुर थाना क्षेत्र के सूखापुर गांव निवासी है। ANM को अस्पताल कर्मचारियों ने पकड़ा था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ, दोनों को जेल भेज दिया गया।

➡लखनऊ: ठाकुरगंज थाने से मुलजिम शानू फरार हो गया। पुलिस को चकमा देकर मो. समद फरार हुआ। सुबह से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ने अधिकारियों को जानकारी नहीं दी। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने सिपाही पर केस दर्ज कराया। सिपाही अजीत कुमार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

➡लखनऊ: आज दोपहर 1 बजे धर्मांतरण के खिलाफ प्रदर्शन होगा। हजरतगंज थाने पर ज्ञापन और प्रदर्शन किया जाएगा। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।

➡लखनऊ: मौलाना कल्बे जवाद पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला सामने आया है। फर्जी अकाउंट से मौलाना और उनके दो साथियों पर टिप्पणी की गई। समर्थक ने सआदतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

➡झांसी: मॉडिफाइड ब्रेक वैन का प्रोटोटाइप तैयार किया गया है। ट्रेन मैनेजरों के लिए सुविधाओं से लैस वैन तैयार हुई है। झांसी वैगन वर्कशॉप ने प्रोटोटाइप तैयार किया है। प्रोटोटाइप को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।

➡झांसी: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मनीष गोस्वामी और साहिल अहिरवार अरेस्ट किए गए हैं। प्रेमनगर पुलिस ने बिजौली क्षेत्र से पकड़ा है।

➡बागपत: शिवरात्रि पर भारी संख्या में कांवड़िए पहुंचे। शिवलिंग पर शिवभक्त जलाभिषेक कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है।

➡ललितपुर: तेज रफ्तार दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में एक की मौत और 5 गंभीर घायल हुए हैं। ट्रक चालकों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। सभी गंभीर घायलों को भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली क्षेत्र के बिरधा तिराहे की है।

➡दिल्ली: 15 अगस्त के लिए गृह मंत्रालय ने निर्देश जारी किए हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में निर्देश जारी हुए हैं। राष्ट्रीय ध्वजारोहण सुबह 9 बजे के बाद करने को कहा गया है।

➡देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण का जायजा लिया। भाऊवाला से लौटते समय व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 12 घंटे के भीतर पुनर्निर्माण कराया गया था। लापरवाही पर PWD के 3 अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। कंस्ट्रक्शन कंपनी पर भी कार्रवाई की गई है।

➡हापुड़: क्लिनिक में किशोर द्वारा इलाज करने का मामला सामने आया है। मरीज को ड्रिप लगाते हुए किशोर का वीडियो वायरल हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक को सील कर दिया है। मामला थाना सिंभावली के हरोड़ा मोड़ का है।

➡ललितपुर: किशोरी ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। किशोरी ने पत्थर पर सुसाइड नोट लिखा था। लिखा- मेरा नाम छवि, मैं आत्महत्या कर रही हूं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना तालबेहट कस्बे के हजारिया तालाब की है।

➡अल्मोड़ा: बिनसर अभ्यारण्य में फिर टाइगर दिखा है। पर्यटकों ने दृश्य को कैमरे में कैद किया। सूचना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर
[11/08, 07:49] +91 92195 78008: *नारामधईपुर में सरकारी खलिहान और गाटा की जमीन पर भूमाफिया का कब्जा, ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने जांच का दिया आश्वासन*

*न्यायालय में लंबित बताकर किया अवैध कब्जा*
*सुलतानपुर। 10 अगस्त*
तहसील कादीपुर के *ग्राम नारामधईपुर* में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के *भूमाफिया रमाशंकर पुत्र कोटेदार सुरेश यादव* ने ग्राम सभा की खलिहान की जमीन और *गाटा संख्या 648 रकबा 0.025 हे. तथा गाटा संख्या 649 रकबा 0.167 हे.* पर कब्जा कर लिया है।

आरोप है कि उक्त भूमाफिया ने जमीन को न्यायालय में लंबित दर्शाकर पूरे रकबे पर अवैध कब्जा जमा रखा है।

*शिकायत के बाद भी नहीं हटाया गया अतिक्रमण*
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार *लेखपाल राम यज्ञ यादव* और *तहसीलदार कादीपुर उमेश चंद्र यादव* को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

*डीएम ने की जांच की घोषणा*
इसके बाद ग्रामीणों ने *जिलाधिकारी सुलतानपुर इंद्रजीत सिंह* को शिकायती पत्र सौंपकर अवैध अतिक्रमण की जानकारी दी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकारी खलिहान और गाटे की जमीन को भूमाफिया के कब्जे से मुक्त कराया जाए, ताकि उसका उपयोग सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जा सके।