*नई दिल्ली03मई25 अमरीका-यूक्रेन में मिनरल डील, यूक्रेनी खनिज के बदले देश के रिडेवेलपमेंट में निवेश करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप*
यूक्रेनी खनिज के बदले देश के रिडेवेलपमेंट में निवेश करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप
अमरीका ने आखिरकार यूक्रेन के साथ एक क्रिटिकल मिनरल डील पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच फरवरी में हुई तीखी बहस के दो महीने बाद यह मिनरल डील पूरी हुई है। अमरीका ने यूक्रेन को रूस के खिलाफ जंग में 350 बिलियन डॉलर की मदद की है। इसके बदले में उसने यूक्रेन से दुर्लभ खनिज देने की मांग की थी। दोनों देशों के बीच यूक्रेन के खनिजों और रेयर अर्थ मेटल्स की भविष्य की बिक्री से होने वाली राजस्व की कमाई को आपस में बांटने के लिए यह समझौता किया गया है। इस डील पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले दो महीनों से जोर दे रहे थे और उनका यह दावा है कि प्राकृतिक संसाधनों को शेयर करने पर एक समझौते पर मुहर लगाने से अमरीका को आर्थिक प्रोत्साहन मिलेगा, इससे वह रूस के साथ भविष्य के शांति समझौते के बाद यूक्रेन की रक्षा कर पाएगा और उसके पुनर्निर्माण में निवेश जारी रख पाएगा।
अमरीका के ट्रेजरी सेक्रेटरी (वित्त मंत्री) स्कॉट बेसेंट और यूक्रेन की प्रथम उपप्रधानमंत्री यूलिया स्विरिडेंको ने इस डील पर साइन किया है, जिसका आधिकारिक नाम प्राकृतिक संसाधन समझौते (नेचुरल रिसोर्स डील) है। इस डील के तहत अमरीका को यूक्रेन के नए मिनरल (खनिज) प्रोजेक्ट्स में खास एक्सेस मिलेगा। इसके बदले में अमरीका यूक्रेन के पुनर्निर्माण में निवेश करेगा। इस डील के तहत यूक्रेन के रिडेवेलपमेंट और रिकंस्ट्रक्शन के लिए एक जॉइंट इन्वेस्टमेंट फंड बनाया जाएगा। इसके अलावा ट्रंप सरकार ने इस डील के बारे में ज्यादा डिटेल्स

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 जुलाई 26 1.957 किलो स्मैक के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा
पंजाब1जुलाई26*बाजार नं. 12 के दुकानदारों से एसएसपी ने की मुलाकात, व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता,
बांदा1जुलाई26*बांदा 1 जुलाई 26*पुरानी रंजिश को चलते दबंगों ने बाइक सवार महिला को मारी गोली**,