नई दिल्ली २६फरवरी २६ * यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर रोक से इनकार।
नई दिल्ली –सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को विवादों में घिरी फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाने या नाम बदलने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर विचार से इनकार कर दिया।
शीर्ष अदालत ने कहा है कि फिल्म का नाम ‘यादव समुदाय’ का गलत तरीके से चित्रण नहीं करता है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने विश्व यादव परिषद के प्रमुख की याचिका को खारिज कर दिया।जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि याचिकाकर्ता की मुख्य शिकायत यह है फिल्म के टाइटल में कहीं ऐसा कोई विशेषण या शब्द नहीं है जो यादव समुदाय को गलत तरीके से दिखाता हो।शीर्ष अदालत ने फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का नाम बदलने के आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों में अंतर है।पीठ ने कहा है कि फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का मामला अलग था क्योंकि घूसखोर शब्द का मतलब भ्रष्ट होता है जो हमेशा नकारात्मक होता है, जबकि इस मामले में यादव समुदाय से ऐसी कोई नकारात्मकता नहीं जुड़ी है।सुप्रीम कोर्ट ने ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ याचिका को खारिज करते हुए कहा कि ‘संविधान के अनुच्छेद 19(2) (भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर उचित प्रतिबंध) के तहत कोई भी उचित प्रतिबंध लागू नहीं होता है।यह नाम किसी भी तरह से यादव समुदाय को गलत या नकारात्मक रूप में चित्रित नहीं करता है।

More Stories
लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 24 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION थाना कोसीकलां जनपद मथुरा।*
मथुरा 24 जुलाई 26 होमगार्ड भर्ती की DV&PST की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण*