*जय श्री राम*
नई दिल्ली 10दिसम्बर 25*बुधवार, 10 दिसम्बर 2025 के मुख्य समाचार*
🔸रोहिंग्या मामले में CJI के समर्थन में उतरे 44 पूर्व जज, बताया न्यायपालिका को बदनाम करने की साज़िश है
🔸भारत में घुसपैठ करना पड़ा भारी, 8 बांग्लादेशी नागरिकों को कोर्ट ने सुनाई सजा
🔸सरकार ने इंडिगो पर उठाया सख्त कदम! उड़ानों में 10 % कटौती का आदेश
🔸Anil Ambani के बेटे जय अनमोल पर CBI की बड़ी कार्रवाई, ₹228 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
🔸चीन की सत्ता में हड़कंप! भ्रष्टाचार मामले में पूर्व खेल मंत्री को मौत की सजा, खास समय पर दी जाएगी फांसी
🔸सरकार नहीं चाहती चुनाव सुधार, हमें EVM देखने के लिए दी जाए : राहुल गांधी
🔸गोवा अग्निकांड को लेकर इंटरपोल ने जारी किया लूथरा भाईयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस, कार्रवाई शुरू
🔸रोहिंग्या बने टीचर-बस गई बर्मा कॉलोनी; CJI की रेड-कार्पेट चेतावनी जम्मू में सच साबित हो गई
🔸मोदी बोले- लोगों से 30-40 पेज के फॉर्म न भरवाएं:मंत्रियों से कहा- फालतू पेपरवर्क खत्म करें; नियम-कानून जिंदगी आसान बनाने के लिए हों
🔸Microsoft Investment: भारत में 17.5 बिलियन डॉलर का बड़ा निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट, पीएम मोदी ने सत्य नडेला का किया स्वागत
🔸सीकर में स्लीपर बस-ट्रक में भिड़ंत, 3 की मौत:7 की हालत गंभीर; खाटूश्यामजी जा रहे थे गुजरात के यात्री
🔸शीतकालीन सत्र का आठवां दिन:लोकसभा में चुनाव सुधारों पर कानून मंत्री जवाब देंगे; कल विपक्ष ने वोट चोरी का आरोप लगाया था
🔸ट्रंप ने भारतीय चावल पर नए टैरिफ लगाने के संकेत दिए
🔸दिल्ली कार विस्फोट मामला: एनआईए ने मृत हमलावर को शरण देने के आरोप में 8वें आरोपी को गिरफ्तार किया
🔸सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस, नागरिकता से पहले वोटर बनने का आरोप
🔸दिल्ली: सभी होटल में तंदूर में कोयले-लकड़ी के इस्तेमाल पर बैन, प्रदूषण के चलते फैसला
🔸गृह मंत्रालय के निर्देश पर मिजोरम में रोहिंग्याओं को एंट्री, TMC सांसद का दावा
🔸India-Czechia Ties: चेक गणराज्य में फिर सत्ता में लौटे आंद्रेज बाबिस को PM मोदी की बधाई, मजबूत रिश्तों पर जोर
🔹पहले हार्दिक की आंधी, फिर बुमराह का ऐतिहासिक शतक, भारत ने SA को 101 रनों से रौंदा
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
[10/12, 7:04 am] +91 87380 48060: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*10- दिसंबर – बुधवार*
👇
*==============================*
*1* शाह बोले-वंदे मातरम् का विरोध गांधी परिवार के खून में, नेहरू ने 1937 में 2 हिस्सों में बांटा; गीत न बंटता तो देश भी न बंटता
*2* शीतकालीन सत्र का आठवां दिन, लोकसभा में चुनाव सुधारों पर कानून मंत्री जवाब देंगे; कल विपक्ष ने वोट चोरी का आरोप लगाया था
*3* Microsoft भारत में करेगा $17.5 बिलियन का निवेश, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सत्य नडेला की घोषणा
*4* राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- चुनाव आयोग के जरिए लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है बीजेपी,चुनाव आयुक्त को मोदी- शाह चुनना चाहते हैं, नियुक्ति प्रक्रिया से CJI हटाए गए
*5* राहुल गांधी ने कहा कि, देश के पहनावे में देश की झलक दिखती है। खादी देश की भावना है। हमारा देश 150 करोड़ लोगों से बना है। देश के सारे धागे एक जैसे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहता है। नाथूराम गोडसे ने गांधी को मारा। यह असहज करने वाला सत्य है।
*6* सत्ता पक्ष के हंगामे पर राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। शिक्षण संस्थाओं पर कब्जा किया गया है। सीबीआई, ईडी पर भी एक संस्था से जुड़े लोगों ने कब्जा किया गया है। तीसरी संस्था चुनाव आयोग पर भी एक संस्था का कब्जा है, जो देश में चुनाव को नियंत्रित करती है। मेरे पास इसके सबूत हैं।
*7* कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर देश के लिए एक संक्षिप्त लेकिन प्रभावी संदेश दिया। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह देश को कुछ कहना चाहेंगी, तो सोनिया गांधी ने मुस्कुराते हुए सिर्फ दो शब्द कहे वंदे मातरम
*8* भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर ईवीएम पर उनके द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर निशाना साधा। भाजपा सांसद ने कहा कि वोटिंग मशीनें देश में उनके पिता स्वर्गीय राजीव गांधी ने 1987 में एक पायलट प्रोजेक्ट के दौरान पेश की थीं।
*9* सुप्रीम कोर्ट का BLO की सुरक्षा पर ECI को नोटिस, कहा- हालात से तुरंत निपटें वरना अराजकता फैलेगी, जो राज्य सहयोग नहीं कर रहे हमें बताएं
*10* 2036 तक 7 में से 1 भारतीय सीनियर सिटीजन होगा, केंद्र बोला- देश की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही; इससे आर्थिक निर्भरता जैसी चुनौतियां बढ़ेंगी
*11* इंडिगो ने 403 विमान बताकर 6% ज्यादा उड़ानें लीं, लेकिन 345 भी नहीं उड़ा सकी; सरकार ने एयरलाइन की उड़ानों में 10% कटौती की
*12* गोवा क्लब अग्निकांड- लूथरा ब्रदर्स का पार्टनर अजय गुप्ता पकड़ाया, केस में छठी गिरफ्तारी; थाईलैंड भागे दोनों मालिकों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी
*13* नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, एक करोड़ नौकरी-रोजगार देने के लिए बिहार में तीन विभागों के गठन को मंजूरी
*14* देश के अस्पतालों में एंटीबायोटिक के अंधाधुंध इस्तेमाल से सुपरबग का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने पहली बार दवाओं की खपत मापने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए है, जिसके तहत सभी राज्यों को रिपोर्ट भेजनी होगी
*15* सीकर में स्लीपर बस-ट्रक में भिड़ंत, 3 की मौत, 7 की हालत गंभीर; खाटूश्यामजी जा रहे थे गुजरात के यात्री
*16* भारत ने 101 रन से पहला टी-20 जीता, 74 रन ही बना सका साउथ अफ्रीका, हार्दिक की फिफ्टी; बुमराह के 100 विकेट पूरे
*17* PNB सहित 6 बैंकों ने घटाईं होम-लोन की ब्याज दरें, माइक्रोसॉफ्ट भारत में ₹1.6 लाख करोड़ निवेश करेगी; ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन
*==============================*
[10/12, 7:28 am] +91 87380 48060: सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 19 से, कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से दी गई मंजूरी, 19 से 24 दिसंबर तक चलेगा विधानसभा सत्र, सत्र में अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार
➡लखनऊ- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आज का कार्यक्रम, SIR के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे ब्रजेश पाठक, 11.55 बजे जिला भाजपा कार्यालय फिरोजाबाद में बैठक, दोपहर 1.45 बजे जिला भाजपा कार्यालय मैनपुरी में बैठक
➡गोरखपुर- गोरखपुर के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, आज दौरे के दूसरे दिन करेंगे पूजा, गौ सेवा, सीएम योगी लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम, एमपी शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह, 93वें संस्थापक सप्ताह समारोह का आज समापन, सीएम योगी करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया जाएगा पुरस्कृत, सुबह 9.30 बजे समापन कार्यक्रम का आयोजन, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में कार्यक्रम
➡गाजियाबाद- मशहूर कथावाचक निधि सारस्वत ने की शादी, भाजपा नेता चिराग उपाध्याय संग की शादी, निधि यूपी के अलीगढ़ की रहने वाली हैं, वेदांता फार्म में शादी के बंधन में बंधी, चिराग कैबिनेट मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय के बेटे हैं
कन्नौज- नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार, प्रतिबम्ब पोर्टल के जरिये साइबर टीम को सफलता, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ईशन नदी पुल से गिरफ्तार, मानसिंह, हिमांशु और सनोज यादव गिरफ्तार
➡कानपुर- ऑन-ड्यूटी शराब पीते पकड़े गए दो दारोगा, रावतपुर थाने में थे तैनात, दोनों सस्पेंड, ADCP वेस्ट कपिल देव ने की देर रात चेकिंग, चौकी इंचार्ज लोकेश पटेल, दारोगा निखिल सिंह सस्पेंड
➡आजमगढ़- 11 दिसंबर को सीएम योगी का प्रस्तावित कार्यक्रम, डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ की मीटिंग, पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, डीएम ने अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश
➡अम्बेडकरनगर- बूथ कैप्चरिंग मामले में पूर्व विधायक पवन पाण्डेय बरी, सीजेएम कोर्ट ने पवन पाण्डेय को किया दोष मुक्त, 1993 में सम्मनपुर थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा, दूसरे मामले में जेल की सजा काट रहे हैं पवन
➡सहारनपुर- घुसपैठियों पर पुलिस की नज़र, रातभर चला ऑपरेशन, रेलवे, बस स्टैंड, सड़क किनारे झुग्गियों की चेकिंग, SSP आशीष तिवारी के निर्देशन में सर्च अभियान, पुलिस ने खंगाले अस्थायी ठिकाने, संदिग्धों से पूछताछ
➡बदायूं- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज बदायूं आएंगे, भाजपा नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक, सुबह 11 बजे बीजेपी कार्यालय पर पहुंचेंगे केशव, दुर्विजय शाक्य की भतीजी की शादी में भी शामिल होंगे
➡प्रतापगढ़- लालगंज के रेस्टोरेंट पहुंचा प्रेमी युगल, जानकारी पर महिला अनुदेशक का पति पहुंचा, पहले पत्नी को फिर प्रधानाध्यापक को पीटा, पुलिस ने दोनों युवकों का किया चालान
➡हापुड़- प्रेम विवाह करने पर मिली जानलेवा धमकी, लकड़ी के मायके पक्ष के लोगों पर आरोप, पत्नी संग मारपीट करने का पति का आरोप, थाना बाबूगढ़ में अंकित, अक्षय, साहिल, हरेंद्र पर केस
➡हापुड़- कृषि भूमि बेचने के नाम पर ठगी, 50 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, मामा के बेटों पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, बहादुरगढ़ क्षेत्र के सदरपुर का निवासी पीड़ित
➡झांसी- GIC में मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, ITI खेलकूद प्रतियोगिताएं का सफलतापूर्वक संपन्न, 11 राजकीय ITI के लगभग 100 प्रतिभागियों शामिल, MLC रमा निरंजन ने विजेताओं को सम्मानित किया
➡हापुड़- दूसरा मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का मामला, उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग कर्मी अरुण का मामला, कई अधिकारियों सहित 14 नामजद पर FIR दर्ज, SDM और कई अधिकारियों सहित 14 नामजद पर FIR
➡झांसी- रेप के आरोपी को 20 साल की सश्रम कैद, कोर्ट ने 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया, राशि पीड़िता को दी जाएगी- अदालत, ककरबई थाने में मामला दर्ज हुआ था
➡हापुड़- अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग का मामला, पुलिस की पकड़ से आरोपी 3 दिन बाद भी दूर, गांव में स्टंट बाजी कर चलाई थी गोलियां, सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर का मामला
➡आगरा- जंगली जानवर की दहशत में ग्रामीण, पालतू मवेशियो को बनाता है निवाला, कई बकरी तथा गायों को मार चुका है तेंदुआ, जैतपुर के गांव खेडा राठौर का मामला
➡रायबरेली- कार से स्टंटबाजी करने का वीडियो वायरल, हाईवे पर स्टंटबाजी करते दिखे कई युवक, खुलेआम ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां, सलोन कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा मामला
➡सहारनपुर- सहारनपुर पुलिस के द्वारा बड़ा अभियान, ऑपरेशन सवेरा-2.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम, 4 माह में कुल 325 अपराधी जेल भेजे, अपराधियों के प्राप्त 25 करोड़ की ड्रग्स नष्ट
➡रायबरेली- बाइक सवार ने साइकिल को मारी टक्कर, छात्र समेत 3 गंभीर रूप से हुए घायल, घायलों को सीएचसी में कराया गया भर्ती, बछरावां क्षेत्र के कन्नावा मोड़ की घटना
➡हापुड़- जालसाजों ने युवक शाहिद से 2.24 लाख ठगे, गांव के कई लोगों से कर्ज लेकर पैसे दिए, पीड़ित शाहिद ने SP कार्यालय में लगाई गुहार, थाना हाफिजपुर क्षेत्र गांव मुर्शदपुर का निवासी
➡हापुड़- कबाड़ में लगी भीषण आग, नगरपालिका के कर्मचारियों पर आरोप, लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया, नगर कोतवाली के बुलंदशहर रोड का मामला
➡गाजीपुर- मंत्री एके शर्मा का विद्युत समाधान कैंप में आगमन, बाकारदारों से मिले, अधिकारियों को दिए निर्देश, जनता को पुराने बकायों पर दे रहे छूट- मंत्री, समाधान कैंप में बिल संशोधन संग छूट मिल रही
➡बलिया- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने युवकी की हत्या का आरोप लगाया, FSL टीम भी पहुंची, कर रही जांच- ASP, मृतक पर लड़की भगाने का भी आरोप- ASP, रसड़ा के अमहर पट्टी सरैया का है मामला
➡इटावा- साले इरशाद ने बहनोई को दिए थे रुपए, वापस मांगने पर मारपीट, गंभीर घायल, जिला अस्पताल में घायल का उपचार जारी, इटावा के सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप, अमरोहा की युवती का गढ़ निवासी युवक पर आरोप, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
➡गाजियाबाद- सीनियर पासपोर्ट सुप्रिटेंडेंट दीपक चंद्रा गिरफ्तार, CBI ने दीपक चंद्रा को मुंबई से गिरफ्तार किया, जांच प्रभावित करने को गवाह को धमकाने का आरोप, दीपक को CBI कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर भेजा, दीपक चंद्रा 12 दिसंबर को होगी पेशी, आय से अधिक संपत्ति के मामले में FIR हुई थी, जांच में घर से 60 लाख कैश भी बरामद हुआ था
➡हल्द्वानी- बनभूलपुरा में रेलवे अतिक्रमण पर फैसला आज, अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला आना है, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च निकाला, पुलिस, रेलवे, रेलवे पुलिस ने किया पैदल गश्त, सोशल मीडिया पर पुलिस नजर बनाए हुए है
➡देहरादून- अगले साल से ऑनलाइन बनेंगे राशन कार्ड, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री की बैठक, रेखा आर्या की विभागीय अधिकारियों संग बैठक, अधिकारियों संग बैठक में इसके निर्देश दिए, राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में होगी पारदर्शिता
➡दिल्ली- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक, 3 सदस्यीय कमेटी की बैठक होगी आज, नए CEC और सूचना आयुक्तों के चयन पर फैसला, 8 सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर फैसला होगा, कमेटी में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे
[10/12, 9:12 am] +91 70370 16200: *उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को खुशखबरी- योगी सरकार ने दिया गृह जनपद में सेवा का मौका, ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू*
_उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के ट्रांसफर और एडजस्टमेंट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह प्रक्रिया शिक्षामित्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जिससे उन्हें अपने गृह जनपद या इच्छित स्थान पर सेवा करने का मौका मिल सकेगा।_

More Stories
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त26* जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में नगर विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
मुजफ्फरनगर13अगस्त26*कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने RLD नेता सुधीर भारतीय के आवास पर पहुंचकर की मुलाकात
नई दिल्ली13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*