पूर्णिया बिहार 7 नवंबर26 *भवानीपुर में 10.53 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भाग रहा था आरोपी*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया।* भवानीपुर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10.53 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। घटना 05.11.2026 की शाम की है।
भवानीपुर से सुरकाही जाने वाली सड़क पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस बल को देखकर वह भागने लगा, जिसके बाद संदेह के आधार पर उसे पकड़कर तलाशी ली गई।
*ACE के फोन में छिपा रखा था स्मैक*
तलाशी के दौरान युवक के पास से एक नीले रंग का ACE कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन मिला, जिसका IMEI 01- 354928594996310 और IMEI 02- 354928597692247 है। इसी फोन के साथ करीब 10.53 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
*NDPS Act के तहत केस दर्ज*
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 28 वर्षीय कन्हैया कुमार, पिता स्व. निर्मल साह उर्फ घोल्टू साह, साकिन भवानीपुर वार्ड सं. 16, थाना भवानीपुर, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 276/26 दिनांक 05.11.26 धारा 8(c)/21(b) NDPS Act 1985 के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
More Stories
मथुरा 7 नवंबर 26* मारपीट के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।*
कानपुर नगर 7 नंबर 26**कानपुर ईपीएफओ में अनियमितताओं का खेल जारी, भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पर ही चला कार्रवाई का चाबुक!*
मथुरा 7 नवंबर 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ 01अवैध हथियार व मोबाइल सहित गिरफ्तार ।*