*Big Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 7 नंबर 26**कानपुर ईपीएफओ में अनियमितताओं का खेल जारी, भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पर ही चला कार्रवाई का चाबुक!*
*मंडलायुक्त और जिलाधिकारी की शहर में उपस्थिति सिर्फ बनकर रह गई कठपुतली,भ्रष्टाचारियों ने स्वयं को दिया दिवाली का बड़ा तोहफ़ा, प्रशांत शुक्ला का फ़िर कानपुर हुआ स्थानांतरण*
*कानपुर ईपीएफओ में अनियमितताओं का खेल जारी, भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पर ही चला कार्रवाई का चाबुक!*
*एक तरफ मौजूदा सरकार में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का अभियान चलाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ ईपीएफओ यूनियन कानपुर में हुए करोड़ो के भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों पर कार्रवाई के बजाय अब प्रशांत शुक्ला जैसे कर्मचारी को पुनः कानपुर स्थानांतरित क्यों किया गया?*
*मामला ईपीएफ स्टाफ यूनियन में करोड़ो के फर्जीवाड़े का, बताया जाता है कि विजय कुमार गुप्ता 30 नवंबर 2012 को सेवानिवृत्त होकर भी ईपीएफओ से पेंशन लेते रहे, बल्कि वर्ष 2023 में यूनियन के अभिलेखों में उन्हें कार्यरत एवं पदाधिकारी भी दर्शाया गया।*
*शिकायतकर्ता सौरभ तिवारी ने प्रशांत शुक्ला, चरित पांडेय सहित अन्य संबंधित लोगों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कथित फर्जी फॉर्म-जे और चुनावी अभिलेखों के साक्ष्य प्रशासन को सौंपे, वहीं मंडलायुक्त के आदेशों को भी दरकिनार क्यों?आखिर ईपीएफओ में अनियमितताओं का खेल कब रुकेगा?*
*जिलाधिकारी के निर्देश पर अब एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने शिकायतकर्ता सौरभ तिवारी के बयान दर्ज कर दस्तावेजी साक्ष्य प्राप्त किए हैं तथा विजय गुप्ता, प्रशांत शुक्ला, चरित पांडेय सहित अन्य संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर उनका पक्ष जानने की तैयारी भी शुरू कर दी। लेकिन भ्रष्टाचार उजागर करने वाले की आवाज पर कार्रवाई का चाबुक क्यों चलाया गया था, जबकि कथित अनियमितताओं के आरोपों पर अब तक निर्णायक कार्रवाई आख़िर क्यों नहीं?*
*@all*
More Stories
मथुरा 7 नवंबर 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ 01अवैध हथियार व मोबाइल सहित गिरफ्तार ।*
मुगलसराय 7 नवम्बर 26*कालीमहाल पार्क में राजीव गांधी सेल्फी प्वाइंट बनाने की मांग
कुशीनगर 7 नवम्बर 26*BJP नेत्री पूनम जायसवाल के विवादित बयान से मचा हड़कंप, संगठन पर लगाए गंभीर आरोप