देहरादून21जून24*धामी कैबिनेट की बैठक कल, लोकसभा चुनाव के बाद पहली बैठक,
देहरादून से सागर मलिक यूपीआजतक
देहरादून : लोकसभा चुनाव के बाद कल शनिवार को धामी मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी। दोपहर एक बजे से कैबिनेट बैठक शुरू होगी।
बता दें इससे पहले कल हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में संदिग्ध बाहरी लोगों की पहचान के लिए सघन सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा, बाहरी राज्यों के लोगों के बारे में यह जान लें कि उनका प्रदेश में भूमि खरीदने का उद्देश्य क्या है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला तो नहीं चल रहा है।
सीएम ने ये निर्देश राज्य में संदिग्ध और आपराधिक किस्म के लोगों को प्रदेश में बसने से रोकने के उद्देश्य से दिए। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने आवास पर उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सचिव गृह और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सीएम ने उनसे सत्यापन अभियान के बारे में जानकारी ली और इसे और अधिक प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए।
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें