दिल्ली ०९ फरवरी २०२५*अब 19 राज्यों में भाजपा या गठबंधन की सरकार:
मोदी के तीसरे टर्म में 8 राज्यों में चुनाव हुए, NDA 6 में जीती; दिल्ली में 27 साल बाद वापसी
~~~~~~~~~~~
दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। 70 सीटों में से भाजपा 48 और AAP 22 सीटों पर जीत गई है। कांग्रेस को लगातार तीसरे चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव में उतरी थी।
2024 लोकसभा चुनाव में बतौर प्रधानमंत्री मोदी रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व में भाजपा ने इस साल 8 राज्यों- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव लड़ा।
इसमें 5 राज्यों- आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा या गठबंधन की सरकार बनी। सिक्किम में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और SKM के बीच गठबंधन टूट गया, हालांकि केंद्र में दोनों साथ हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और झारखंड में JMM के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार है। 2025 में दिल्ली जीत के साथ 19 राज्यों में भाजपा या गठबंधन की सरकार हो गई।

More Stories
पूर्णिया बिहार2मई26* जनगणना-2027 का आगाज: DM अंशुल कुमार ने किया पहले मकान का निरीक्षण,
बांदा2मई 26*श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद जी कि श्रृद्धांजलि में सेवा कार्य*
लखनऊ2मई26*भू-माफिया के खिलाफ किसानों की शिकायत*