*किसान झुकेगा नही किसान रूकेगा नही 🌾।
टोंक25मार्च*किसान पैदल यात्रा का दुसरा पड़ाव पहुँचा चाकसू।
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामपाल जाट जी के आवाहन पर खेत को पानी फसल को दाम को लेकर अपनी माँगे राज्य सरकार से मनवाने के लिए प्रदेश भर से आये किसान पैदल यात्रा का पहला पड़ाव निवाई से पार कर दुसरा पड़ाव आज चाकसू पहुंचा। निवाई से पैदल यात्रा में शामिल किसान महापंचायत के राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान ने कहा की किसान अपनी मांगों खेत को पानी फसल को दाम हक़ स्वाभिमान के लिए लड़ रहा हैं । हम हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट जी के नेतृत्व में पैदल यात्रा कर जयपुर शहीद स्मारक पर कूच करेंगे और अपनी माँगें राज्य सरकार के समक्ष रखेंगे। यात्रा प्रभारी युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने बताया है की यात्रा का हर क़स्बे ग्राम पंचायतों में किसानों के सम्मान में पैदल यात्रा के लिए स्वागत किया जा रहा हैं। किसान पैदल यात्रा का चाकसू पहुंचते ही चाकसू के किसानों व्यापारीयों ने किसान का बेटा पूर्व चेयरमैन अब्दुल हमीद खोखर,डीलर रईस भाई सहित सैंकड़ों किसानों व व्यापारियों ने गर्म जोशी के साथ माला पहनाकर स्वागत कर समर्थन दिया । मौजूद रहें युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, किसान नेता रतन खोखर, पूर्व चेयरमैन अब्दुल हमीद खोखर, डीलर रईस भाई, सत्यनारायण चौधरी, डॉ अश्फ़ाक,पांचूराम मीणा, रशीद भाई, दुलाराम प्रजापत, रतन लाल मीणा, रामधन जी, रामप्रसाद गुर्जर,गोपाल धोबी,गोपीलाल जाट, मिश्री लाल गुर्जर, गोपी बैरवा, रोडू नाई, आदि

More Stories
नैनीताल2मई26*आयुष संघ में करोड़ों की वसूली पर सवाल, सीएम समाधान पोर्टल तक पहुंची शिकायत”
लखनऊ/सुल्तानपुर*2 मई, 2026* गोमती नदी के उद्गगमस्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं ‘आदि गंगा’ गोमती के संरक्षण हेतु 8 सूत्रीय मांग*
झाँसी2मई26*ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार किया है