झांसी26मार्च24*पानी की टंकी से कुंद कर लड़की ने दे दी जान, वायरल वीडियो बना मौत का कारण।
मऊरानीपुर से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपीआजतक
आपको बता दें कि मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रहने वाली 18 साल की लड़की के द्वारा पानी की टंकी से कुंद कर अपनी जान दे दी गई। मृतक लड़की के परिजनों ने बताया कि बाहरी गांव का एक लड़का उनके घर आया था उसी समय घर के बाहर बैठे हुए गांव के ही कुछ लड़के लड़कियों के द्वारा उस लड़के का घर से बाहर निकलते हुए वीडियो बना लिया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसके चलते उनकी बेटी के द्वारा पानी की टंकी से कूद कर आत्महत्या कर ली गई। तो वही मामले की जानकारी मिलने पर मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस भी मृतक लड़की के घर पहुंची। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वही मामले को लेकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

More Stories
डेहरी रोहतास27मई26* वार्ड 23 में आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम बच्चे शिकार
पूर्णिया बिहार 27 मई 26 *कसबा कलानंद स्कूल मैदान के पास हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार*
बांदा27 मई 26*तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक टक्कर मारकर भागने के प्रयास में ई रिक्शा के ऊपर पलटा**