कौशाम्बी26जुलाई26*करारी पुलिस का एक्शन, 48 घंटे में चोरी का खुलासा
कौशाम्बी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत करारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करारी थाना क्षेत्र के मीरापुर में घर में हुई चोरी का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
24 जुलाई को मीरापुर निवासी दिलीप कुमार केशरवानी ने अपने घर से जेवरात और नकदी चोरी होने की सूचना करारी थाने में दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने धीरेन्द्र कुमार, मनीष और संदीप कुमार, तीनों निवासी बिरौली, थाना चरवा, को मुखबिर की सूचना पर अर्का फतेहपुर से म्यौहर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 11 हजार 550 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।
कौशाम्बी पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन चक्रव्यूह लगातार जारी रहेगा और चोरी जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories
बांदा 26 जुलाई 26*बसपा ने एक माह में फिर बदला जिलाध्यक्ष**रामसेवक प्रजापति को सौंपी कमान
बांदा 26 जुलाई 26* जंतर मंतर में भारतीय सेना के विरुद्ध की गई अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के निमित विरोध प्रदर्शन*।
बांदा 26 जुलाई 26*में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का 48 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार”*