बांदा 26 जुलाई 26*में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का 48 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार”*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा – नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर, थाना मरका और एसओजी की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ में मुख्य आरोपी एजाज के पैर में गोली लगी, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
बांदा 26 जुलाई 26*बसपा ने एक माह में फिर बदला जिलाध्यक्ष**रामसेवक प्रजापति को सौंपी कमान
कौशाम्बी26जुलाई26*करारी पुलिस का एक्शन, 48 घंटे में चोरी का खुलासा
बांदा 26 जुलाई 26* जंतर मंतर में भारतीय सेना के विरुद्ध की गई अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के निमित विरोध प्रदर्शन*।