झांसी 22 अक्टूबर 2022*प्रदेश मान्यता समिति में ग्रा.प.ए. के दो सदस्यों को शामिल करने के लिए ने जिलाधिकारी झांसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन भेजा।
जिसमें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभिनंदन जैन ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश में पत्रकारों का सबसे बड़ा पंजीकृत संगठन है। तथा शासन के राजाज्ञा के नुसार एसोसिएशन का एक सदस्य जिला पत्रकार स्थाई समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य होता है। लेकिन प्रदेशस्तर पर गठित होने वाली पत्रकार मान्यता समिति में अभी तक संगठन को अवसर नही दिया गया है। जबकि संगठन 1986 से पंजीकृत पत्रकारों का संगठन है। ऐसे में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के दो सदस्यों को प्रदेश पत्रकार मान्यता समिति में मनोनीत होना चाहिए। पत्रकार साथियो ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है और संगठन के सदस्यों को मान्यता समिति में प्रतिनिधित्व होना चाहिए। दिए गए ज्ञापन में पुनीत श्रीवास्तव, प्रतीक सैमसन, राकेश कुशवाहा, प्रदीप वर्मा, बृजेश परिहार ,अंसार खान ,इसरार खान , मुस्ताक अली ,राशिद खान, सोनू शिवहरे, नईम खान ,राजेश्वरी वर्मा, सवा खान सत्यम, सोहेब मकरानी, वरिष्ठ पत्रकार बट्टा गुरु सहित आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया