झांसी 22 अक्टूबर 2022। प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय बसरिया का निरीक्षण करते खंडशिक्षा अधिकारी।
खंड शिक्षाधिकारी ने कमपोंजिट विद्यालय नई एवं प्राथमिक विद्यालय पुरानी बसरिया का शनिवार को ऑनलाइन औचक निरीक्षण किया। जिसमें एक में चार तथा एक में एक अध्यापक गैर हाजिर मिले। मऊरानीपुर खंड शिक्षाधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर में प्राथमिक विद्यालय पुरानी बसरिया का ऑनलाइन निरीक्षण किया गया जिसमें एक सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिला। वही कमपोंजिट विद्यालय नई बसरिया में निरीक्षण के दौरान एक सहायक, एक अनुदेशक तथा दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले उन्होंने बताया कि निरीक्षण की ऑनलाइन आख्या बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी को भेज दी गई है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
28जून26* मौत का डर नहीं है!!-शेख हसीना पूर्व प्रधानमंत्री बंगला देश
28जून26*🔴सेशेल्स में PM मोदी ने UPI समेत कई अहम MOU पर किए हस्ताक्षर..!!*
बांदा 28 जून 26*यमुना में नहाने उतरे सिपाही की डूबने से मौत, पांच घंटे बाद मिला शव*