झांसी 05 नवंबर। तहसील समाधान दिवस में कुछ महिलाओं ने पहुंचकर उच्चाधिकारियों को अपनी पीड़ा से अवगत कराकर न्याय की गुहार लगाई।
थाना कटेरा निवासी कुछ महिलाओं के द्वारा तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके पतियों को गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा शराब पिलाई जाती है। फिर शराब के नशे के चलते उनकी जमीन हड़प ली जाती है। वही कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके पति शराब पीकर मारपीट करते है साथ ही उनकी जमीन जायजाद को शराब पिलाने वालों के नाम कर रहे है। महिलाओं ने मामले की जांच करते हुए उच्चाधिकारियों से न्याय दिलाने की मांग की।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
शामली 1 अक्टूबर 26*उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026* एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26 पोषण माह पर बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली, संतुलित आहार का दिया संदेश*