झाँसी21सितम्बर*ग्राम पंचायत धायपुरा में जल विहार के लिए निकला गया ठाकुर जी का विमान।
झांसी 20 सितंबर * । ग्राम धायपुरा स्थित राम जानकी मंदिर का विमान मंगलवार को गाजे बाजे के साथ पंचायत में जल विहार के लिए निकाला गया। जिसे कुडार नदी के पावन तट पर ले जाकर विमान में विराजमान देव प्रतिमाओं को मंदिर के पुजारी बालमुकुंद मुखैरिया ने पवित्र जल से बिहार कराया। इसके बाद ठाकुर जी का विमान ग्राम में भ्रमण कराया गया जिसमें ग्रामीणों ने भगवान का पूजन अर्चन कर आरती उतारी। तदोपरांत विमान को वापस मंदिर ले जाकर भगवान की नजर उतारकर शयन आरती उतारी गई। इस दौरान अश्वनी महाराज, दिलीप कुमार, शीतल मुखरैया, सिद्धप्रकाश खरे, हरगोविंद सिंह, महेंद्र परिहार, सुरेन्द्र द्विवेदी, आदि ग्रामीणजन मौजूद रहे।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 23 सितंबर26 *पूर्णियाँ में नीलाम पत्र वादों का मेगा शिविर, 2 दिन में 450 वाद निपटे, 7.85 करोड़ की वसूली*
पूर्णिया बिहार 23 सितंबर26 *साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, फ्रॉड के 56,100 रुपये वापस
कौशाम्बी 23 सितंबर 26*आंगनबाड़ी केंद्र पूर्वी पश्चिमी शरीरा से निकाली गई पोषण रैली*