झाँसी21सितम्बर*अपना दल एस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा सदस्यता अभियान।
झांसी 21 सितंबर । अपना दल एस द्वारा गांव गांव में सदस्यता अभियान पार्टी के वरिष्ठ नेता आर के अहिरवार की देखरेख में चलाया जा रहा है। इस दौरान आकाश पटेल, धर्मेश पटेल, अमर पटेल आदि ने ग्राम पंचायत भण्डरा में बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनु प्रिया पटेल एवं आशीष पटेल के आदेशानुसार दो सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिससे ग्राम भण्डरा निवासी हरिओम पटेल, मोनू पटेल, सोनू पटेल, राहुल अहिरवार, शीतल पटेल,रामचरन प्रजापति ने सदस्यता ग्रहण की। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के संस्थापक के सपनों को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाएं जिससे दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों तथा कमेरा समाज को सम्मान दिलाने के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई पार्टी पूरी दम खम से लड़ सके।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन