February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झाँसी19फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें

झाँसी19फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें

झाँसी19फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें

मऊरानीपुर । क्षेत्र के ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जाने वाले पाइप लाइन के लिए ग्रामों की पक्की सड़कों को एक वर्ष पूर्व खोदा गया था। जिसे संबंधित विभाग द्वारा समय रहते ठीक भी नही किया जा रहा है जिससे क्षेत्रवासियों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। और तो और जब कोई व्यक्ति इसकी शिकायत जिला प्रशासन के पोर्टल पर दर्ज करा देता है तो संबंधित विभाग द्वारा शिकायत का निस्तारण कागजों में झूठा दिखा दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला मऊरानीपुर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ढ़करवारा में देखने को मिला जब जिलास्तरीय जांच टीम ग्राम का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंची। ग्राम पंचायत ढ़करवारा के प्रधान अशोक कुशवाहा ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत कार्यदाई संस्था द्वारा खोदी गई पक्की सड़कें जगह जगह टूटी पड़ी होने के साथ कीचड़ भरा हुआ है। जिसे संबंधित विभाग द्वारा समय रहते ठीक भी नही किए जाने से ग्रामीणों को प्रतिदिन आवागमन में हो रही असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिससे संबंधित विभाग द्वारा कार्य को पूर्ण करा देने का एस एम एस मोबाइल पर आने पर मालूम चला कि आपकी शिकायत का समाधान संबंधित विभाग द्वारा कर दिया गया है जबकि मौके पर स्थित जस की तस बनी हुई है। जिससे शिकायत का किया गया फर्जी निस्तारण की सूचना मैंने डीपीआरओ जगदीश राम गौतम को दी गई जिससे उन्होंने मौके पर आकर निरीक्षण किया तो की गई शिकायत सही पाई गई। वही उन्होंने ग्राम पंचायत ढ़करवारा में कराये गये विकास कार्यो का भौतिक सत्यापन किया जिसमें कराये गये कार्य मौके पर सही मिले जिससे उन्होंने प्रधान की प्रशंसा की। इस दौरान सचिव इंद्रविजय, प्रधान अशोक कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मऊरानीपुर । ग्राम बुखारा में आयोजित की गई श्रीमद्भागवत पुराण की कथा को विराम दिया गया। वही धायपुरा व शंकरगढ़ में भी पुराण की कथा का समापन हो गया। तदउपरांत हवन, पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन कमेटी द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान गयाप्रसाद पाठक, नरेंद्र शर्मा, अरविंद भड़ौरिया, केके शर्मा, अनिल शर्मा, प्रमोद शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, राजू रावत, प्रधान गोपाल शर्मा, सुधांशु शर्मा, निक्की शर्मा, प्रदुम्न शर्मा, सोनू शर्मा, शिवम शर्मा, अंशुल शर्मा, पिंका शर्मा, अंशु शर्मा, संतोष कुमार, सीताराम कौशिक, भान कौशिक, नीरज दीक्षित, झिलमिल चौबे, सतीश पटैरिया, राहुल चौबे, आदित्य नारायणन कौशिक, उमेश खरे, दयाराम यादव, अनुज कौशिक ,शशि पटैरिया, कैलाश चौबे, राजेंद्र कौशिक, सीताराम कौशिक, देवेन्द्र पटैरिया, सुरेन्द्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Taza Khabar