कानपुर (उत्तर प्रदेश)१२ फरवरी २६ * ✍️लैंबॉर्गिनी हादसा केस में आरोपी शिवम मिश्रा को कोर्ट से जमानत, न्यायिक रिमांड की मांग खारिज…!!
✍️ACMM कोर्ट ने 20 हजार रुपये के मुचलके पर दी राहत, पुलिस नोटिस प्रक्रिया पर उठे सवाल’’
✍️कानपुर के चर्चित लैंबॉर्गिनी कार हादसा प्रकरण में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। एसीएमएम (ACMM) कोर्ट ने आरोपी शिवम मिश्रा को बड़ी राहत देते हुए पुलिस द्वारा मांगी गई 14 दिन की न्यायिक रिमांड की अर्जी खारिज कर दी और उसे 20,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। इस फैसले के बाद हाई-प्रोफाइल माने जा रहे इस मामले ने एक बार फिर चर्चा पकड़ ली है।
✍️जानकारी के मुताबिक पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि हादसे के समय शिवम मिश्रा ही ड्राइविंग सीट पर मौजूद था। इसके बावजूद कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस की नोटिस प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे। बताया गया कि विवेचक द्वारा दो बार नोटिस दिए जाने का पर्याप्त प्रमाण अदालत में प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिस पर न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए रिमांड की मांग को उचित नहीं माना।

More Stories
जींद हरियाणा17जुलाई26* देश को मिली पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
गोरखपुर17जुलाई26*सदर एसडीएम बने ज्ञान प्रताप सिंह, डीएम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*
गोरखपुर17जुलाई26*सत्य प्रकाश गुप्ता ने सदर तहसीलदार का पदभार संभाला, प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ*