अलीगढ १६फरवरी २६ * दामाद संग फरार होने वाली चर्चित सास अब बहनोई संग भाग गई है
यूपी -अलीगढ़:- में 10 महीने पहले 38 वर्षीय सरिता अपने पति–बच्चों को छोड़कर 18 साल छोटे होने वाले दामाद राहुल संग फरार हो गई थी। अब ये महिला राहुल को भी छोड़कर बहनोई संग चली गई है। राहुल ने पुलिस में 2 लाख रुपए कैश और जेवरात भी ले जाने की शिकायत की है।
अलीगढ़ से भागने के बाद ये दोनों बिहार के सीतामढ़ी में रह रहे थे। 6 फरवरी को राहुल जब काम पर गया था, तब वो चली गई।
सबसे पहले सरिता ने अपनी बेटी का रिश्ता राहुल से तय किया था। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गए। बेटी की शादी करने से पहले ही सरिता उसके साथ फरार हो गई थी। अब राहुल को भी छोड़ गई।

More Stories
देवबंद19मई26*ईमानदार निष्पक्ष अधिकारी रोजंत त्यागी चढ़े सियासी भेंट
मुंबई19मई26* बुलडोजर एक्शन, बांद्रा ईस्ट के ये 500 अवैध निर्माण ध्वस्त,*
कानपुर नगर19मई26*20 मई को दवा दुकानों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश*