अयोध्या १२ फरवरी २५ *रुदौली बार के अध्यक्ष के नेतृत्व में कमिश्नर को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र
भेलसर(अयोध्या)बार एसोसिएशन तहसील रुदौली के अध्यक्ष चौधरी अजीमुद्दीन,महामंत्री अमर सिंह यादव व कोषाध्यक्ष बालेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तहसील के अधिवक्ताओं ने आयुक्त अयोध्या मंडल अयोध्या राजेश कुमार को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
मांगपत्र में अधिवक्तागण एवं वाद कारियों के हितार्थ में मांग किया कि नान ब्लड मुख्तारनामा के आधार पर बैनामे की पत्रावली मे नामान्तरण आदेश नही किया जा रहा है सैकड़ो पत्रावली लंबित है। नामान्तरण कराया जाय। मुहाफिज खाना फैजाबाद में कागजात का मुआइना नही हो पा रहा है, मुआइना की व्यवस्था कराई जाय। बार का अपना कोई बार भवन नही है बार भवन बनने के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाय। तहसील रुदौली मे वादकारियों के लिए पेयजल की व्यवस्था नही है, व्यवस्था कराई जाय। अदालतों पर वकीलों के बैठने की कोई व्यवस्था नही है व्यवस्था कराई जाय। इस दौरान लालमणि यादव,अनिल मिश्रा, मो फहीम खान, वेद तिवारी, राजेश पाण्डेय, संतोष कुमार,अजय यादव, इन्द्र बहादुर सिंह, गोविंद प्रताप सिंह, कमरुद्दीन अहमद,वेद तिवारी, महेश, सुरेन्द्र यादव सहित अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया26अगस्त26*पूर्णिया में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज
लखनऊ26अगस्त2026*सीएम योगी आज करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*